Made in India: A Titan Story एक वेब सीरीज है जो भारत के सबसे सफल घड़ी ब्रांड Titan Company की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित है। यह कहानी बताती है कि कैसे एक साहसी विचार ने भारत को अपनी खुद की विश्व-स्तरीय घड़ियाँ बनाने का आत्मविश्वास दिया यह महज किसी एक कंपनी की सफलता की कहानी नहीं है बल्कि उन लोगों के जुनून और पक्के इरादे का एक जीता-जागता सबूत है जिन्होंने यह साबित कर दिखाया कि भारतीय उत्पाद भी दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं
A titan story
कहानी 1970 और 1980 के दशक में भारत में शुरू होती है एक ऐसा दौर जब बाज़ार में विदेशी घड़ियों का दबदबा था और स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली घड़ियाँ बनाना लगभग असंभव माना जाता था। इसी दौर में जे.आर.डी. टाटा ने एक ऐसा भारतीय ब्रांड बनाने की परिकल्पना की जो दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों को चुनौती दे सके। उन्होंने इस मिशन की ज़िम्मेदारी ज़र्क्सिस देसाई को सौंपी।
Titan company-चुनौतियों
जर्क्सिस देसाई और उनकी टीम को शुरू से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सरकारी नियम-कानून पैसों की दिक्कतें तकनीकी गड़बड़ियाँ और विदेशी मुकाबला—ये सब बार-बार उनके रास्ते में रुकावट बनकर खड़े होते रहे। कई बार तो ऐसा लगा कि यह सपना शायद कभी पूरा नहीं हो पाएगा फिर भी टीम ने हार मानने से साफ़ इनकार कर दिया।
कंपनी की पहली घड़ी बनाने में सालों की रिसर्च और प्रयोग लगे। कई प्रोटोटाइप फेल हो गए, लेकिन हर नाकामी ने टीम को कुछ न कुछ नया सिखाया। ज़र्क्सिस देसाई का मानना था कि इनोवेशन तभी मुमकिन है, जब लोगों को फेल होने की आज़ादी दी जाए। यही सोच टाइटन की सबसे बड़ी ताकत बन गई।
Company-सफलता संघर्ष
धीरे-धीरे Titan भारतीय बाज़ार में अपनी एक अलग पहचान बनाने लगता है। इसके आधुनिक डिज़ाइन बेहतरीन क्वालिटी और भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस लोगों को पसंद आने लगते हैं। जल्द ही Titan सिर्फ़ एक घड़ी का ब्रांड नहीं रह जाता यह भारतीय आत्मनिर्भरता और इनोवेशन का प्रतीक बन जाता है।
हालाँकि सफलता मिलने के बाद भी संघर्ष खत्म नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करने की कोशिशों से नई चुनौतियाँ सामने आती हैं। कुछ फ़ैसलों की वजह से कंपनी संकट में फँस जाती है और टीम के अंदरूनी मतभेद उभरने लगते हैं। ऐसे मुश्किल समय में Xerxes Desai और उनकी टीम को यह साबित करना होता है कि सच्ची सफलता सिर्फ़ उत्पाद बेचने में नहीं बल्कि मुश्किलों का सामना करते हुए भी अपने विज़न पर अडिग रहने में है।
Toy story: वुडी और बज लाइटईयर की दोस्ती
इस सीरीज़ का सबसे प्रेरणादायक संदेश यह है कि बड़े सपने देखने के लिए केवल संसाधनों की ही नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प और विश्वास की आवश्यकता होती है। टाइटन की सफलता यह दर्शाती है कि भारतीय कंपनियाँ भी वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं।
kuch moments from the sets of Made In India: A Titan Story
— Amazon MX Player (@MXPlayer) June 1, 2026
Made In India: A Titan Story, streaming from June 3, only on @mxplayer for FREE!#NaseeruddinShah @jimSarbh @vaibbhavt @namita_dubey #KaveriSeth #LakshvirSaran #AlmightyMotionPicture1 @TSeries @PrabhleenSandhu… pic.twitter.com/90nSw1f0Fu
Heart attack symptoms:स्वस्थ लोगों को भी दिल का दौरा पड़ सकता है
Click Now
ओर जाने– mxplayer
