हनुमानगढ़ में विशेष यातायात अभियान शुरू:मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

हनुमानगढ़ में विशेष यातायात अभियान शुरू:जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत हनुमानगढ़ पुलिस 6 जून, 2026 से 30 जून 2026 तक एक विशेष यातायात अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत, यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहनों में किए गए संशोधनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ईन वाहनों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न, टिंटेड फ़िल्म, नियमों के विपरीत नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर बिना अनुमति के लिखे शब्द या डिज़ाइन, लाल या नीली बीकन लाइट और अन्य गैर-कानूनी एक्सेसरीज़ लगी गाड़ियों की जाँच की जाएगी। यदि ऐसी गाड़ियाँ पाई जाती हैं, तो नियमों के अनुसार उनके चालकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एक विशेष बैठक के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं कि वे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों के ख़िलाफ़ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस ने इससे पहले भी प्रेशर हॉर्न लगी निजी बसों और अन्य गाड़ियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है।

हनुमानगढ़ में विशेष यातायात अभियान शुरू
PHOTO BY GOOGLE

अपील

पुलिस ने कहा है कि वे सख्त कार्रवाई करेंगे खासकर बुलेट मोटरसाइकिलों और अन्य दोपहिया वाहनों में लगाए गए मॉडिफाइड या ‘पटाखा’ साइलेंसर के खिलाफ। ऐसे वाहनों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों के दौरान जुर्माना लगाया जाएगा और अन्य कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

यातायात विभाग ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को उनकी मूल स्थिति में ही रखें बिना अनुमति के कोई बदलाव न करें लाल और नीली बीकन लाइट या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करें और यह सुनिश्चित करें कि नंबर प्लेटें निर्धारित नियमों के अनुसार ही लगी हों।

PVR श्री गंगानगर लोगों की पहली पसंद क्यों बनता जा रहा है जानिए क्या है खास

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान 30 जून, 2026 तक बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा और यदि आवश्यक हुआ तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वाहन चालकों से आग्रह किया गया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और एक सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

श्री गंगानगर के सबसे प्रसिद्ध बाज़ार और खरीदारी के स्थान जो आप नहीं जानते
Click Now

अधिक जानकारी के लिए –Visit

Leave a Comment