HMD vibe 5g
HMD ग्लोबल ने अपने नए स्मार्टफोन HMD वाइब 2 5G के लॉन्च के साथ बजट मोबाइल मार्केट में हलचल मचा दी है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में 5Gकनेक्टिविटीबड़ी बैटरी और शानदार डिज़ाइन चाहते हैं। लॉन्च के बाद से ही यह फोन सोशल मीडिया और टेक मार्केट में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000 mAh की बैटरी है। आजकल ज़्यादातर लोग अपने फ़ोन का इस्तेमाल पूरे दिन करते हैं इसलिए बड़ी बैटरी ज़रूरी है। कंपनी का दावा है कि रेगुलर इस्तेमाल से फ़ोन एक दिन से ज़्यादा चल सकता है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग फ़ीचर भी है जिससे चार्जिंग टाइम कम हो सकता है
Honda ZR V car की कीमत इंडिया मे ये हो सकती है
परफॉर्मेंस की बात करें तो HMD Vibe 2 5G में ऐसा प्रोसेसर है जो रोज़ाना के काम आसानी से कर सकता है। यह सोशल मीडिया YouTube, ब्राउज़िंग और ऑनलाइन कोर्स जैसे काम बिना किसी लैग के कर सकता है फोन पर कुछ गेम खेले जा सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह गेमर्स के लिए सबसे पावरफुल ऑप्शन है।
कंपनी ने कैमरा डिपार्टमेंट में भी अच्छा काम किया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा है जो दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें ले सकता है। AI कैमरा फीचर्स की वजह से आप तस्वीरों में बेहतर कलर और डिटेल्स देख सकते हैं। फ्रंट कैमरा भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है।

यह फोन Android के नए वर्शन पर चलता है और इसमें ज्यादा फालतू ऐप्स या ऐड नहीं हैं इसलिए कई लोग इसे बजट फ़ोन के लिए एक अच्छा ऑप्शन मानते हैं। कुल मिलाकर HMD Vibe 2 5G उन लोगों के लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन हो सकता है जो बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं।
New Honda City क्यों है चर्चा में
HMD Vibe 2 5G 15000 रुपये के अंदर क्या Realme-Motorola को दे पाएगा टक्कर? देखें डिटेल्स... https://t.co/MLwIs11jIg
— डिजिट हिंदी (@DigitHindi) May 21, 2026

