भगवान गणेश की भारत में ही नहीं पूरे विश्व में पूजा की जाती है

भगवान गणेश की भारत में ही नहीं पूरे विश्व में पूजा की जाती है >
भगवान गणेश की पूजा भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में की जाती है इन्हें प्रथम पूज्य देवता माना जाता है अर्थात कोई भी शुभ कार्य इनके नाम से ही शुरू होता है गण का अर्थ है समूह और ईश का अर्थ है स्वामी अर्थात गणों के स्वामी। इनके बिना पूजा या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान अधूरा माना जाता है
विश्व में भगवान गणेश की पूजा >

भगवान गणेश की उत्पत्ति भारत की धार्मिक संस्कृति से हुई है फिर भी समय के साथ उनकी महिमा और भक्ति पूरे विश्व में फैल गई

नेपाल >यहाँ गणेश जी को बिनायक’ के रूप में पूजा जाता है

श्रीलंका > तमिल संस्कृति में उन्हें पिल्लयार’ के नाम से जाना जाता है।

थाईलैंड > यहाँ गणेश जी को फ्राफिकानेत कहा जाता है और उन्हें कला शिक्षा और सफलता का देवता माना जाता है

इंडोनेशिया >वहाँ के प्राचीन मंदिरों में आज भी गणेश जी की मूर्तियाँ देखी जा सकती हैं

जापान > यहाँ उन्हें कांगितेन के रूप में पूजा जाता है और उन्हें सौभाग्य और धन का देवता माना जाता है

कंबोडिया वियतनाम म्यांमार > इन देशों के प्राचीन मंदिरों की दीवारों और कलाकृतियों में गणेश जी की मूर्तियाँ उकेरी गई हैं

पश्चिमी देश >अमेरिका ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई देशों में भारतीय प्रवासी गणेश चतुर्थी को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं

भगवान गणेश
PHOTO BY-X.COM
भगवान गणेश का महत्व >

1.प्रथम पूज्य – किसी भी शुभ कार्य या पूजा में सबसेपहले गणेश जी की पूजाकी जाती है

2.विघ्नहर्ता – जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं

3.सिद्धिदाता – ज्ञान बुद्धि सफलता और धन के दाता

4.कल्याणकारी – भक्तों को सुख शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं

भगवान गणेश न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में लोगों के हृदय में निवास करते हैं। वे सभी धर्मों जातियों और देश की सीमाओं से परे हैं। उनकी पूजा न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है बल्कि जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करती है

गणेश वास्तव में दुनिया भर में पूजे जाने वाले प्रथम और सबसे लोकप्रिय हिंदू देवता हैं

गणेश चतुर्थी 2025 पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Leave a Comment